Home latest नि:शुल्क नशा मुक्ति परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

नि:शुल्क नशा मुक्ति परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध राजकीय आयुष एकीकृत चिकित्सालय, प्रताप नगर, जयपुर में शनिवार को नि:शुल्क नशा मुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद बैरवा के अनुसार शिविर में नित्य रूप से नशा करने वाले लोगों को आयुर्वेदिक तरीके से नशे से बचने हेतु जागरूक किया गया। शिविर में डॉ हनुमान प्रसाद जोशी एवं डॉ मोनिका शर्मा द्वारा सेवाएँ दी गईं। शिविर प्रभारी डॉ मोनिका शर्मा के अनुसार शिविर में 34 मरीज़ों को नि:शुल्क औषधि दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version