Home latest निर्वाण नोश और विश्व शाकाहार दिवस पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

निर्वाण नोश और विश्व शाकाहार दिवस पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बच्चों में मानवता, संयम और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित: प्राचार्य अशोक जैथलिया

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
शहर के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लेबर कॉलोनी, प्रताप नगर में निर्वाण नोश एवं विश्व शाकाहार दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जैन संघटना एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कोठारी ने बच्चों को माता-पिता के चरण स्पर्श कर अच्छे संस्कार प्राप्त करने का आह्वान किया। महामंत्री किरण सेठी ने “शाकाहार — उत्तम आहार” विषय पर बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व के बड़े धर्मगुरु और पदाधिकारी जैसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शाकाहार को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर और दांतों की बनावट केवल शाकाहारी भोजन के लिए अनुकूल है

महामंत्री अरविंद जामड़ ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा कक्षों की स्वच्छता और सुंदरता की सराहना की और अन्य विद्यालयों को इसका अनुसरण करने का सुझाव दिया।

विद्यालय की अध्यापिका किरण तेजावत ने आयोजकों और विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में संजय लोढ़ा, जितेंद्र वैष्णव, मुरलीधर माली, मधुबाला सोलंकी, सुमन सुथार सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अशोक जैथलिया ने कहा —

“इस प्रकार के आयोजन बच्चों में मानवता, संयम और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें जीवन में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version