लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रबंध समिति के लोगों ने जैन मुनि सुधासागर जी महाराज को जानकारी दी। तीर्थ क्षेत्र प्रबन्ध समिति के लोग मध्य प्रदेश के रतनवरी गांव में पहुंचे जहां सुधा सागर महाराज के दर्शन कर निर्माण कार्य की चर्चा की । प्रबंध समिति से अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना ने बताया कि मध्य प्रदेश के रतनवरी गए संतु जैन और राजेश जैन ने ढिकोलिया चल रहे मुनिसुव्रतनाथ स्वागत द्वार का निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी ।
साथ ही मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य मान स्तंभ की छत की फोटो दिखाकर निर्माण कार्य की जानकारी दी । जानकारी दिए जाने पर महाराज प्रसन्न हुए उन्होंने आशीर्वाद दिया ।उन्होंने कहा कि लोग ऊपर से भी दर्शन कर लेंगे और नीचे से भी दर्शन आराम से कर पाएंगे ।इस अवसर पर गुरु महाराज के संस्कार जैन, सम्यक जैन , सोनू जैन, संतोष जैन, आर्या जैन ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

















































