लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भजन संध्या व खीर प्रसाद के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया लाभ
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
निंबार्क सेवा समिति, निंबार्क आश्रम गांधी नगर, भीलवाड़ा द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित अस्थमा की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक दवाई का निशुल्क वितरण कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संरक्षक महंत मोहन शरण महाराज के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुँचे और औषधि का लाभ लिया। महंत ने बताया कि यह औषधि पूर्णतया प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है और अस्थमा सहित श्वास रोगों में अत्यंत लाभकारी है।
दवाई लेने की विधि
महंत मोहन शरण महाराज ने बताया,
“प्रातः खाली पेट या बासी पेट एक गिलास पानी में महिलाएँ 4–5 चुटकी और पुरुष 5–6 चुटकी दवा डालकर उबालें। आधा कप रह जाने पर इसे चाय की तरह पी लें।”
समिति अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था रखी गई, जिससे वितरण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
भजन संध्या और खीर प्रसाद
कार्यक्रम के अंत में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
भजन संध्या के पश्चात खीर प्रसाद का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्व. लक्ष्मी देवी अजमेरा (धर्मपत्नी स्व. रामपाल अजमेरा) की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।
आयोजन में सहयोगियों का योगदान
कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन में हरि अग्रवाल, गोपाल सुखवाल, महेश जाजू, सुशील गुप्ता, हर्ष राठी, पंकज अग्रवाल, कुंज बिहारी चांडक, लक्ष्मण सिंह, विनय लढा, अमित काबरा, विनोद ओझा, दिनेश शर्मा, पुनीत विजयव्रगी, दिनेश राठी, मनीष अजमेरा, रजनीकांत आचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निंबार्क सेवा समिति की महिला टीम — नीलम गुप्ता, लीला राठी, कुमुद भूतड़ा, कृष्णा लढा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भी तन-मन-धन से योगदान दिया।
श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य के लिए निंबार्क सेवा समिति और महंत मोहन शरण महाराज का हृदय से आभार व्यक्त किया।















































