नेवरिया से जवासिया सड़क का हाल ,डीएमएफटी फण्ड से कार्य स्वीकृत

0
199
- Advertisement -

 

नेवरिया से जवासिया जिला सड़क लिंक रोड़ भीलवाड़ा में पक्की सड़क तो चित्तौड़गढ़ में कच्ची पेवर रोड़

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गुरंला से सत्यनारायण सैन

चित्तौड़गढ़।  नेवरिया से जवासिया तक डीेएमएफटी फण्ड से 70 लाख रुपए स्वीकृत हो गए ,परन्तु पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार ने सड़क बनाने में देरी का कारण क्या है भगवान जाने ,परन्तु मौके पर कीचड व फिसलन से राहगिरों को खासी परेशानी हो रही है । यह सड़क दो जिलों को जोड़ती है जिसमें भीलवाड़ा जिले में पक्की सड़क है तो चित्तौड़गढ़ जिले के नेवरिया से जवासिया तक कच्ची सड़क देखने को मिलेगी, जिससे वाहन चालक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,जिसमें दो पहिए वाहन चालक फिसलन से चोटिल हो रहे हैं।

सड़क निर्माण करने से समय व दुरी की होगी बचत , लोगों को आर्थिक बचत होगी

नेवरिया से जवासिया सड़क निर्माण होने से वाहन चालकों को समय व दुरी कम तय करनी पड़ेगी साथ ही लोगों को आर्थिक बचत मिलेगी अन्य गांवो से कनेक्टविटी बढ़ेगी।

डी.एम.एफ.टी. फण्ड से सड़क स्वीकृत

चित्तौड़गढ़ जिले के नेवरिया से जवासिया सड़क डीेएमएफटी फण्ड से करीब 70 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हो गईं परन्तु सड़क पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।

सरकार को होगा नुकसान बजट बढ़ाना पड़ेगा

सरकारी काम मे लापरवाही की हद तो तब हो गई, जब 21 माह पहले ठेकेदार ने एक सड़क निर्माण कार्य का बोर्ड लगाया और वहां सड़क बनाना ही भूल गया। न तो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और न ही जनप्रतिनिधियों ने भी सुध ली। और तो और कलक्टर की रात्रि चौपाल भी हो गई, लेकिन सड़क निर्माण की प्रगति पर जिक्र तक नहीं हुआ। यह हाल चित्तौड़गढ़ जिले के नेवरिया से जवासिया सड़क निर्माण कार्य का जहां ठेकेदार ने सड़क निर्माण का बोर्ड लगा कर काम चालू नहीं किया जिसमें बारिश में सड़क की दुर्दशा आमजन को भुगतना पड़ रहा।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here