- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के नाथद्वारा में मंगलवार को राजसमंद के नवीन जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुँचे,
यहां उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, वृत निरीक्षक मोहनसिंह व मंदिर मंडल राजस्व अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने उनकी अगवानी की ।
कलेक्टर ने श्रीनाथजी की ग्वाल की झांकी के दर्शन किया जिसके बाद कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने मंदिर परंपरानुसार उपरना ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया व जिला कलेक्टर को नई दर्शन व्यवस्था को समझाया, इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप काबरा, परेश सोनी व अन्य लोग मौजूद रहे ।
- Advertisement -













































