लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर : मानवता और परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा नववर्ष के अवसर पर 2 जनवरी को “21वीं सदी में उत्कृष्ट जीवन जीने की कला” विषयक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 3 से 6 बजे तक राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा स्थित कॉन्फ़्रेंस हॉल में होगा।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
-
मुख्य वक्ता: संस्थापक अध्यक्ष, आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या (पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से व्याख्यान)
-
मुख्य अतिथि: पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा
-
अध्यक्षता: पूर्व जिला न्यायाधीश एवं स्थाई लोक अदालत चूरु की अध्यक्ष इन्दु पारीक
-
कार्यक्रम में वर्ष 2026 में संस्था द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का तिथिवार कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों ने कार्यालय में किया। इस अवसर पर उपस्थित थे:
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, सचिव कमल नयन खंडेलवाल, उपाध्यक्ष हीरालाल बैरवा व बनवारी लाल मेहरड़ा, संयुक्त सचिव नीरू शर्मा।
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष आमंत्रित अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
















































