Home latest नव विधान न्याय की पहचान नए कानून को लेकर विशाल प्रदर्शनी

नव विधान न्याय की पहचान नए कानून को लेकर विशाल प्रदर्शनी

0
लोकटुडे न्यूज नेटवर्क सेमारी सलूम्बर
सलूंबर जिले के सेमारी थाना परिसर में थाना अधिकारी गोपाल कृष्ण परमार के सानिध्य में अपराधिक कानून की जागरूकता को लेकर लाइव प्रसारण किया गया,
जिसमें थाना परिसर में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण ग्रामीण एवं व्यापारियों को दिखाया गया। भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम इन तीन नए कानूनों के अंतर्गत न्याय प्रणाली को आधुनिक बनाने न्याय की गति तेज करने तथा प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग करने के उद्देश्य से बनाए गए कानून की जानकारी दी। कानून सुगम होने के साथ-साथ सरल और सुसंगत तथा पारदर्शी होंगे।
अपराधिक प्रणाली का एक नए युग में प्रवेश होगा न्याय शीघ्र मिलेगा एफ आई आर दर्ज करने तथा जांच पूरी होने की समय सीमा तय की गई है,इसी प्रकार डिजिटल साक्ष्य के उपयोग के लिए प्रावधान किया गया है,लाइव प्रसारण के दौरान थाना परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्व राजेंद्र कुमार कलाल महिला अधिकारिता विभाग सरपंच वार्ड पंच समस्त ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधिगण सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारीगण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version