लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र में नव वर्ष 2026 की शुरुआत मावठ की बरसात और तेज सर्दी के बीच हुई। सुबह 4 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 11 बजे तक जारी रही, जिससे पूरा इलाका बरसात से सराबोर नजर आया।
बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि आर्थिक तंगी में फसलों को पानी देने का खर्च और तेज सर्दी में राहत मिली। मावठ की बरसात से फसलों में अच्छा उत्पादन होने की संभावना बढ़ गई है।
हालांकि, नव वर्ष पर घूमने निकले लोग और खुले में रहने वाले खानाबदोश व जानवरों को परेशानी झेलनी पड़ी। न्यू मार्केट में नाली की सफाई न होने से पानी सड़क पर आ गया, जिससे राहगीरों को असुविधा हुई। दोपहर 12 बजे बाद सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों को राहत मिली।