लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर शहर के मंदिरों में भी धार्मिक उत्सव मनाया गया।
राम रघुनाथ मंदिर में पंडित अमित भारद्वाज ने झांकी सजाकर विशेष पूजा-अर्चना की। भक्त हेमराज मंगल, रमेश जांगिड़, रवि सिंह, पवन शर्मा बालिथल ने भगवान को भोग अर्पित कर जय श्री राम के जयकारे लगाए।
चारभुजा नाथ मंदिर में सत्संग मंडल सत्संग समिति के सदस्य राजेश ठाडा, रवि शंकर शर्मा, सत्यनारायण पारीक, भैरू सोनी, राहुल गौतम, राजीव शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
विश्वनाथ मंदिर, बावड़ी चौक में राम रघुनाथ महिला मंडल की महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुतियां दी। आरती और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ।
इस अवसर पर अनीता बढ़ाया, संतोष जांगिड़, अनीता सोनी, राजकुमारी शर्मा, रेखा बढ़ाया, शांति खंडेलवाल, वंदना बढ़ाया, मधु टेलर, निर्मल खत्री, गुड्डी साहू, माया आकड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।
