लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्षों ने राजस्थान की दिशा और दशा बदलने की मजबूत शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि आमजन से किए वादों में से 70% कार्य केवल दो वर्षों में पूरे किए जा चुके हैं, जबकि बजट घोषणाओं में से 73% घोषणाएं पूर्ण या प्रगतिरत हैं।
शुक्रवार को ओटीएस के भगत सिंह मेहता सभागार में दो वर्ष के कार्यकाल पर प्रेस ब्रीफिंग में सीएम ने कहा कि राजस्थान अब देश के बेस्ट परफॉर्मर स्टेट्स में शामिल हो चुका है—11 राष्ट्रीय योजनाओं में प्रथम, 5 में द्वितीय और 9 योजनाओं में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
पेयजल क्षेत्र में बड़े सुधार
-
ईआरसीपी को पुनर्जीवित करते हुए राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए 26,000 करोड़ के कार्यादेश जारी
-
चूरू, झुंझुनूं और सीकर को यमुना जल उपलब्ध कराने की परियोजना तेज गति से
-
जेजेएम के तहत 13.59 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल, 10,482 करोड़ व्यय
-
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में 14,000+ ग्राउंड वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर
-
फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण व नहरों के जीर्णोद्धार पर बड़ा निवेश

ऊर्जा क्षेत्र: उत्पादन क्षमता 30,525 मेगावाट पार
दो वर्षों में:
-
6,363 मेगावाट क्षमता की वृद्धि
-
1.93 लाख करोड़ के निवेश हेतु केंद्रीय उपक्रमों के साथ एमओयू
-
1.2 लाख करोड़ का जॉइंट वेंचर स्थापित

सड़क विकास: 39 हजार किमी से अधिक सड़कें तैयार
-
27,238 करोड़ खर्च कर 39,891 किमी सड़कों का विकास
-
8,557 किमी मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण
-
पीएमजीएसवाई में 3,139 किमी सड़कें पूर्ण
-
9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की डीपीआर प्रक्रिया जारी

सामाजिक कल्याण और रसोई गैस राहत
-
उज्जवला व बीपीएल परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर
-
47 लाख लोगों ने स्वैच्छिक गिव-अप किया, 70 लाख परिवारों को लाभ
-
अन्नपूर्णा रसोई में 15 करोड़ थाली परोसी गईं
-
सामाजिक पेंशन बढ़ाकर ₹1250 प्रतिमाह, 10 लाख नई स्वीकृतियां

किसान कल्याण: सम्मान निधि से लेकर बोनस तक
-
किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिवर्ष
-
76 लाख किसानों को 10,432 करोड़ सीधे खातों में
-
गेहूं खरीद पर 471 करोड़ का बोनस
-
44,000 करोड़ का ब्याज मुक्त फसली ऋण
-
पीएम कुसुम के तहत 52,000 सोलर पंप

महिला सशक्तिकरण: लाखों महिलाएं बनीं लखपति दीदी
-
मातृ वंदना योजना में राशि बढ़कर ₹6,500
-
5 लाख से अधिक लाभार्थियों को मातृत्व पोषण योजना का लाभ
-
19.45 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण, 12 लाख महिलाएं लखपति दीदी
-
4.60 लाख बालिकाएं लाडो प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित
-
39,586 बालिकाओं को स्कूटी

स्वास्थ्य सेवाएं: 35 लाख से अधिक को कैशलैस उपचार
-
132 नए पैकेज जोड़कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का विस्तार
-
अब तक 6,860 करोड़ की कैशलैस सेवाएं
-
‘मा वाउचर’ में 2.26 लाख सोनोग्राफी
-
आयुष्मान बाल संबल योजना शुरू

कानून व्यवस्था: अपराधों में आई कमी
-
लूट, डकैती, छेड़छाड़ जैसे अपराधों में 12% तक कमी
-
साइबर अपराधों में 35% कमी (ऑपरेशन एंटी वायरस)
-
महिला अत्याचारों में लगभग 11% कमी
-
धर्मांतरण विरोधी कानून लागू

संस्कृति, पर्यटन और वरिष्ठ नागरिक कल्याण
-
शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना: 662 हवेलियों का चिन्हांकन
-
तीर्थ यात्रा योजना के तहत 71 हजार+ वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर चुके
-
मिशन हरियालो में 20 करोड़ पौधे लगाए

निवेश और रोजगार
-
राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू, 8 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का ग्राउंड ब्रेकिंग
-
निजी क्षेत्र में ढाई लाख से अधिक रोजगार सृजित
-
28 नई नीतियां लागू—उद्योग, एमएसएमई, डेटा सेंटर, पर्यटन, टेक्सटाइल आदि

दो वर्षों की तुलना में प्रदर्शन बेहतर: मुख्यमंत्री
सीएम ने दावा किया कि वर्तमान सरकार के दो वर्षों का प्रदर्शन पूर्ववर्ती सरकार के पाँच वर्षों से बेहतर है—
-
बिजली उत्पादन क्षमता वृद्धि,
-
नहर सिंचाई विस्तार,
-
फार्म पॉन्ड निर्माण,
-
पाइपलाइन अनुदान,
-
तारबंदी कार्य,
-
पशु चिकित्सालय उन्नयन,
-
सड़क निर्माण—सभी में बेहतर आंकड़े प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान
सीएम ने दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाओं, अभियान गीत और ऑडियो गीत का विमोचन किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।















































