- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नव उत्थान, नई पहचान : राजस्थान सरकार के 2 वर्ष
जयपुर। राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजधानी जयपुर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में अपने कार्यकाल का “रिपोर्ट कार्ड” जारी किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।
सीएम ने कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने “सुशासन, विकास और विश्वास” के मंत्र पर काम करते हुए राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाकर खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र के 392 में से 274 वादे पूरे या प्रगति पर हैं, जबकि बजट घोषणाओं में से 73% पर प्रभावी क्रियान्वयन हो चुका है।
—
मुख्य घोषणाएँ और उपलब्धियाँ
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) में तेजी
मध्य प्रदेश व केंद्र के साथ एमओयू।
₹26,000 करोड़ के कार्य आदेश जारी।
17 जिलों को सिंचाई और 3 करोड़ आबादी को पेयजल का समाधान।
—
जल जीवन मिशन – बड़ा प्रभाव
₹10,482 करोड़ की लागत से
13.59 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन
968 जल संरक्षण कार्य पूरे।
सीएम ने कहा कि पूर्व में पानी की योजनाएँ फाइलों में अटकी रहती थीं, अब उनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।
—
ऊर्जा क्षेत्र – राजस्थान बनेगा ‘पावर हब’
उत्पादन क्षमता बढ़कर 7350 MW
1.93 लाख करोड़ का निवेश
52,000 सोलर पंप स्वीकृत
सड़क व अवसंरचना विकास
398 किमी नई सड़कें
PMGSY के तहत 3129 किमी सड़कों का नवीनीकरण
2750 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन
78 प्रगति पथ और 249 अटल प्रगति पथ स्वीकृत
—
गरीब कल्याण – गैस सिलेंडर ₹450 में
उज्ज्वला व बीपीएल परिवारों को ₹450 का सिलेंडर
800 करोड़ की सब्सिडी सीधे ट्रांसफर
सामाजिक पेंशन बढ़कर ₹1250 मासिक
10 लाख नई पेंशन स्वीकृत
—
किसान कल्याण – आय और सुविधा दोनों में वृद्धि
पीएम किसान में राज्य सरकार ने ₹3000 अतिरिक्त जोड़कर राशि ₹9000 वार्षिक की
फसल बोनस 125–150 रुपये
22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली
52,000 सोलर पंप, 820+ करोड़ का अनुदान
—
महिला सशक्तिकरण – 19 लाख ‘लखपति दीदी’
मातृ वंदना योजना राशि बढ़कर ₹6500
5 लाख माताओं को मातृ पोषण योजना का लाभ
19.12 लाख महिलाएँ लखपति दीदी बनीं
बालिकाओं के लिए सहायता राशि ₹1.50 लाख
—
युवा–रोजगार क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
296 परीक्षाएँ समय पर, बिना पेपर लीक
1.53 लाख सरकारी नियुक्तियाँ
2.5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में अवसर
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन
—
कानून–व्यवस्था में सुधार
हत्या जैसे अपराधों में 18% कमी
साइबर अपराध 35% कम
महिला अत्याचार में 21% कमी
धर्मांतरण पर कठोर रोक
—
पर्यटन व संस्कृति संरक्षण
शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत 662 हवेलियाँ चिन्हित
धार्मिक स्थलों पर सुविधाएँ बढ़ाने के निर्णय
नया “वन डिस्ट्रिक्ट – वन गौरव” मॉडल लागू
—
प्रवासी राजस्थान दिवस – वैश्विक पहचान
10 दिसंबर को पहला प्रवासी राजस्थान दिवस सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। दुनिया भर में राजस्थान फाउंडेशन के 40 चैप्टर सक्रिय किए गए।
—
सीएम का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा—
“दो वर्षों में हमने विकास का जो वादा किया था, उससे अधिक काम कर दिखाया है। आने वाले 3 वर्षों में राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प पूरा करेंगे।”
- Advertisement -


















































