लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर( प्रदीप डागा)। नागौर स्थित नौ छत्ररीया दादावाड़ी में रविवार को हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी धूमधाम से ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खरतरगच्छ जैन साध्वी मणिप्रभाश्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या साध्वी अतुल प्रभाश्रीजी महाराज आदि ठाणा 8 के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिष्ठा वर्षगांठ फाल्गुन बदि सप्तमी के अवसर पर मनाई गई। साथ ही दादा गुरुदेव एवं अधिष्ठायक भैरव देव की ध्वजा भी श्रद्धापूर्वक चढ़ाई गई।
खरतरगच्छ संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप डागा ने बताया कि लाभार्थी परिवार प्रकाश देवी (पत्नी स्व. अशोक कुमार), राजेश कुमार तथा पौत्र मुकेश, सौरभ और जगत कोठारी परिवार के निवास स्थान लोढ़ों की पोल से सुबह 9 बजे गाजे-बाजे के साथ ध्वजा यात्रा निकाली गई। साध्वी अतुल प्रभाश्रीजी आदि ठाणा 7 के सानिध्य में श्रद्धालु ध्वजा लेकर नौ छत्ररीया दादावाड़ी पहुंचे।
सुबह 10:15 बजे विक्षचण महिला मंडल द्वारा दादा गुरुदेव की पूजा करवाई गई। इसके बाद ध्वजा चढ़ाने का धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। दोपहर 12:15 बजे से खरतरगच्छ श्री संघ की ओर से स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ द्वारा लाभार्थी परिवार का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर खरतरगच्छ संघ के संरक्षक प्यारेलाल, केवलचंद डागा, गौतम कोठारी, उपाध्यक्ष केवलराज बच्छावत, कमल डोसी, पदमचंद, गुमानमल कोठारी, मनोज (मुन्ना) खंजाची, सुभाष, उत्तम, रोशन, विकास, कुशल बोथरा, सुमेरमल, वर्धमानचंद, सुनील, संदीप डागा, देवीचंद खंजाची सहित संघ के कई महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
















































