लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां सोमवार को राजकीय महाविद्यालय, उनियारा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री दिव्या मीणा ने नशे की लत के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर की।उन्होंने कहा कि शराब, तम्बाकू, सिगरेट तथा नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाते हैं बल्कि परिवार और समाज पर भी बुरा असर डालते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पानमल पहाड़िया ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि युवाओं को नशे की आदतों से दूर रहकर अपने जीवन को स्वस्थ, सफल और अनुशासित बनाना चाहिए। उन्होंने नशे से होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और मानसिक तनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में छात्रों ने भी प्रश्न पूछे और नशा मुक्ति के उपायों पर चर्चा की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री दिव्या मीणा द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दोनों संकाय के सभी सदस्य मौजूद रहे।
