Home latest खटीक के जिला अध्यक्ष बनने पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की...

खटीक के जिला अध्यक्ष बनने पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पहली बैठक

0
लोकटूडे न्यूज नेटवर्क- सेमारी सलुम्बर
सलूंबर जिले के सेमारी मे रायका कॉम्पलेक्ष में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पहली बैठक आयोजित हुई,
बैठक की अध्यक्षता संगठन के नव नियुक्त सलूंबर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार खटीक ने की,बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने खटीक को माला पगड़ी व उपरना पहनाकर शुभकामनाएं एवम बधाई दी,संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पंचायती राज संगठन की पहली बैठक हुई,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को धरातल स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना हम सबका प्रमुख कार्य है,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जयसमंद पंचायत समिति के प्रधान गंगाराम मीणा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य विजयरामजी एवम इस मौके पर विभिन्न पंचायतों से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे,ग्राम पंचायत कुराडिया से गौतम लाल मीणा महिपाल सिंह राजपूत दयाराम मीणा मोहन कलाल,रामलाल मीणा जाम्बुडा रामलाल मीणा चंदोडा,वेलाराम मीणा बडावली गौतम पटेल बस्सी रमेश कालबेलिया व
सेमारी से नगर अध्यक्ष कल्याण सिंह वरिष्ठ नेता रामचंद्र सोनी ब्रह्मपुरी से रतन मेहता मांगीलाल मेघवाल कालूलाल, शंकर कलाल कालू मोतीलाल कलाल,सुरेश सुथार सहित अनेक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया बैठक का संचालन दयाराम मीणा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version