नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो जगहों पर चला पीला पंजा

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। श्रीगंगानगर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर अवैध संपत्तियों पर पीला पंजा चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसपी अमृता दुहन के निर्देश पर की गई।

श्रीकरणपुर में तस्कर का बाड़ा तोड़ा

श्रीकरणपुर में हेरोइन तस्करी के आरोप में जेल में बंद तस्कर सद्दाम पुत्र यासीन के पशुओं के बाड़े को ध्वस्त किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में नगरपालिका की टीम ने अवैध कब्जे को हटाया। यह कार्रवाई सीओ पुष्पेंद्र सिंह के सुपरविजन में सीआई रजीराम और नगरपालिका ईओ संदीप बिश्नोई के नेतृत्व में की गई।

सादुलशहर में नशे की कमाई से बना मकान गिराया

वहीं सादुलशहर में नशा तस्कर विक्की छजगिरिया द्वारा नशे की कमाई से बनाए गए मकान को भी ध्वस्त किया गया। बताया गया कि यह मकान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिस पर नगरपालिका की टीम ने पीला पंजा चलाकर कार्रवाई की।

यह कार्रवाई एसएचओ मलकीयत सिंह मान और नगरपालिका ईओ के नेतृत्व में की गई। पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची नगरपालिका टीम ने मौके पर अवैध कब्जा हटाकर संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों और उनके अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here