लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा द्वारा बिलिया खुर्द स्थित आरम्भ सेवा संस्थान नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए जागरूकता एवं संवेदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सारांश चतुर्वेदी (डिप्टी चीफ लीगल एड, सेशन कोर्ट), उषा शर्मा, पैरालीगल वॉलंटियर फारुख पठान सालेह तथा विधि विद्यार्थियों ने वार्ता कर कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान के संचालक विशाल खंडेलवाल एवं स्टाफ सदस्य सुमित शर्मा, कुलदीप अग्रवाल और अब्दुल पठान ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं तथा मरीजों ने दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण का उद्देश्य उपचाररत व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध सुविधाओं एवं पुनर्वास प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।


















































