Home rajasthan नर्सिंग कॉलेज नावां में मनाया कैंसर जागरूकता दिवस

नर्सिंग कॉलेज नावां में मनाया कैंसर जागरूकता दिवस

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

विद्यार्थियों ने भाषण, रोल प्ले और पैनल डिस्कशन से दी प्रेरक प्रस्तुतियां

रिपोर्टर — मनीष पारीक, नावां सिटी

नावां। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय नावां में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजवीर सिंह (पीएमओ, राजकीय उप जिला चिकित्सालय नावां) ने की।

उन्होंने विद्यार्थियों को कैंसर के कारणों, लक्षणों और प्रारंभिक पहचान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य  रामनिवास मुंड ने कहा कि “कैंसर की रोकथाम के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूरी बेहद आवश्यक है। समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, रोल प्ले और पैनल डिस्कशन के माध्यम से कैंसर जागरूकता पर प्रेरक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा।

इस अवसर पर   सुरेंद्र सिंह चौधरी, अनिता कुमारी, राजेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, अरविंद कुमार, शंकरलाल गौड़ सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version