लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतत्व में एवं नर्सिंग अधीक्षक दुर्गा लाल मीणा के सानिध्य मे लगाए 11 पौधे
भीलवाडा । (पंकज पोरवाल) राजस्थान नर्सेज यूनियन भीलवाड़ा द्वारा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतत्व में एवं नर्सिंग अधीक्षक दुर्गा लाल मीणा के सानिध्य मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ माँ के नाम का आगाज किया। जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान नर्सेज यूनियन भीलवाड़ा के जिला प्रवक्ता गिरिराज लढा के जन्म दिन उपलक्ष पर 11पौधे लगाकर प्रण लिया की अब किसी भी नर्सेज का जन्मदिन यूनियन केक काटकर नहीं ,अपितु माँ के नाम पेड़ लगाकर मनाएंगे।
यूनियन के जिला प्रवक्ता गिरिराज लढा ने बताया की हरित क्रांति की इस नई शुरुआत जो भीलवाड़ा महात्मा गाँधी हॉस्पिटल के नर्सेज ने की है उसकी जितनी सराहना की जाये कम है l मुकुटराज सिंह नर्सेज को मरीजों की परम सेवा करने के सौभाग्य प्राप्ति के जीवन मिलने की बधाई देते हुवे कहा की मरीजों की सेवा और उच्चतम गुणवत्ता से उनका इलाज करें और जीवन को सार्थक करें । इस अवसर पर कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक बीजू कुमार, पूर्व अधीक्षक अनिल छाजेड, नर्सिंग कार्यालय से लीला शर्मा, विना फिलिप, महिला प्रमुख अनीता चौधरी, लैब डिपार्टमेंट से अरविन्द सनाद्धय, उदयराम धूमस, ओम प्रकाश रेगर, एक्सरे डिपार्टमेंट से इंचार्ज घनश्याम असावा, फार्मेसी डिपार्टमेंट से इंचार्ज अंकित काबरा, नीरज व्यास, खुशबू माहेश्वरी, पूर्व युआईटी तहसीलदार गंगापाल जीनगर, कार्यकारी अध्यक्ष ललित जीनगर, आई डिपार्टमेंट से विनोद सिंगल, सर्जिकल से अंकित काबरा, ग्रामीण अध्यक्ष अमित व्यास, सुमंत शर्मा, सुनील कोटडी, निखिल विश्नोई सहित कई नर्सेज उपस्थित थेl














































