Home crime नापासर में छात्रा का अपहरण और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

नापासर में छात्रा का अपहरण और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान में कानून व्यवस्था विफल: 
बीकानेर। राजस्थान में अपराध की घटनाएं लगातार कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। राजधानी जयपुर से लेकर दूर-दराज़ के गांवों तक, बेटियों की सुरक्षा खतरे में है।
 बीकानेर – नापासर थाना क्षेत्र  6 जनवरी की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल के बाहर से जबरन कार में डालकर अपहरण किया गया। आरोपी हंसराज सारस्वा अपने दोस्त के साथ आया और दोनों ने छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।
गांव वालों की भूमिका
गांव के लोगों ने पीछा कर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और छात्रा को थाने ले जाया गया।
⚖️ पुलिस कार्रवाई  
– दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
– जांच गंगाशहर के अधिकारी हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है।
– पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
– आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
परिजनों का दर्द  
परिजनों का कहना है कि दिनदहाड़े बेटी को स्कूल के बाहर से अपहरण कर उसकी इज्जत लूटी गई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  अब बेटियों को स्कूल भी किसके भरोसे भेजे समझ से परे हैं।
 सरकार बनाम ज़मीनी हकीकत
सरकार का दावा है कि दुष्कर्म के मामलों में कमी आई है। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि अपराध बढ़ते जा रहे हैं और आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
क्राइम  और जनता के सवाल
– बेटियों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
– अपराधियों को पकड़ने में देरी क्यों?
– सरकार के आंकड़े और ज़मीनी सच्चाई में इतना फर्क क्यों?   यह घटना सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version