लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां।
सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोनरड़ा में शनिवार को भामाशाह एवं विद्यालय के उप-प्राचार्य बालकिशन मीणा द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 50 स्वेटर वितरित किए गए। ठंड की शुरुआत में मिली यह सौगात बच्चों के लिए किसी उपहार से कम नहीं रही। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक दिखाई दी और विद्यालय परिसर उत्साह से भर उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पारीक, उपप्रधानाचार्य बालकिशन मीणा, शिक्षक पेमा राम, सत्यनारायण, गुलाबराम, जगदीश प्रसाद, शिवजीराम, प्रकाश चंद शेरस्या, प्रकाश चंद शर्मा, प्रियंका जाट, भूराराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा हेतु यह सहयोग अनुकरणीय है।
प्रधानाचार्य पारीक ने भामाशाह और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।













































