नंदघर केंद्र पर बच्चों को बैग, बोतल व स्वेटर वितरण

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 पोषण व शिक्षा गतिविधियों को मिला बढ़ावा

पादूकलां कस्बे के राईको की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित नंदघर परियोजना केंद्र पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं जतन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को बैग, पानी की बोतल और स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर सुपरवाइजर जितेंद्र ने बताया कि नंदघर केंद्र बच्चों के समग्र विकास का एक मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। यहां नियमित रूप से रेसिपी ट्रायल, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर में सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ी है और अभिभावकों का भी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामलाल, रामबक्स, सुशील कुमार बेड़ा, कार्यकर्ता सरोज भाटी, सहायिका गुड्डी देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here