नकली घी बनाने वाले गोदाम पर मारा छापा

0
79
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मुहाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सारस और कृष्णा ब्रांड का नकली घी कर रहे थे तैयार

चाकसू। (सत्यनारायण चांदा) नकली घी की खेप पकड़ी मुहाना थाना के केश्यावाला मे की कार्यवाही वहीं
किराये के मकान को बना रखे थे गोदाम यही रहकर करते थे नकली घी की सप्लाई एक हजार लीटर से ज्यादा नकली घी बरामद
स्थानीय लोगों का दावा-1 साल से फैक्ट्री चल रही थी वही मुहाना थाना सर्किल इंस्पेक्टर मदन लाल ने बताया कि केश्यावाला में नकली घी की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई यहां से करीब एक हजार लीटर नकली घी बरामद किया गया है। और वहीं फैक्ट्री में नकली घी की पैकिंग करते हुए इकरार पुत्र वहीद खान (22) निवासी आगरा और समीर पुत्र शहाबुद्दीन (20) निवासी इटावा (यूपी) को पकड़ा है। वहीं फैक्ट्री में सरस और कृष्णा ब्रांड के बड़ी संख्या में स्टीकर, रैपर और टीन भी मिले हैं छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी डिब्बों में घी भर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का भी प्रयास किया लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here