Home latest नई दिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 

नई दिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली/जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में 9–10 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी ने भाग लिया।

यह बैठक अलका लांबा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस) के निर्देशन में आयोजित की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति, कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

बैठक के दौरान राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तथा के. सी. वेणुगोपाल (महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) ने भी कार्यशाला को संबोधित किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

बैठक में जोधपुर से शामिल हुईं हेमलता चौधरी वर्तमान में गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी भी हैं। उन्होंने संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version