Home latest नाड में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

नाड में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर)। (ओमप्रकाश चौधरी) पीसांगन उपखंड क्षेत्र के नाड में शुक्रवार को सड़क किनारे फिसलन के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाड की ओर से पीसांगन की तरफ आ रही थी। बरसात के बाद सड़क किनारे पटरी पर बनी फिसलन के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से उतरकर खाईनुमा हिस्से में पलट गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत सहायता करते हुए चालक की कुशलता सुनिश्चित की। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

इसके बाद ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया और उसे गंतव्य की ओर रवाना किया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन स्थिति सामान्य रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version