नावां पुलिस थाने में ईद मिलाद उन नबी पर शांति के संदेश के लिए बैठक

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

जिला: डीडवाना-नावां | लोकेशन: नावां शहर | रिपोर्टर: मनीष पारीक

नावां। ईद मिलाद उन नबी पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने के संदेश के लिए गुरुवार को नावा पुलिस थाने में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी ने की, जिसमें सीएलजी और शांति समिति के सदस्य, कस्बे के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और धार्मिक नेता मौजूद रहे।

थानाधिकारी ने अपील की कि त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि ईद मिलाद उन नबी पर निकलने वाली शोभायात्रा पूरी अनुशासन और मर्यादा के साथ निकाली जाए। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न देने और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने की बात कही।

समिति के सदस्यों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और कस्बे में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here