नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी – प्रेम सोनी

समदड़ी : कस्बे के रेलवे स्टेशन आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आव्हान पर सोमवार को समदड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर ऋषिकेश व 14894 पालनपुर भगत की कोठी के समय निर्धारित पर भारत सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन बाड़मेर शाखा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 में जब से एनपीएस लागू हुई है तभी से एआईआरएफ इसका निरन्तर विरोध कर रहा है। एनपीएस के कारण कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है, जो कर्मचारी एनपीएस के अन्तर्गत सेवानिवृत हुए हैं उन्हे मात्र एक से दो हजार रुपये के लगभग पेंशन मिल रही है आल इण्डिया रेलवे मैस फैडरेशन यह मांग करती है कि सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से जोड़ा जाये । साथ ही शीघ्र ही आठवां वेतन लागू किया जाए वहीं कर्मचारीयो कि ड्यूटी 12घंटों से कम कर 8घंटे की जाए l रेल पेट्रोलिंग दूरी 16किलोमीटर से 12 किलोमीटर की जाए समदड़ी शाखा द्वारा समदड़ी जं के अतिरिक्त रानीवाड़ा, तथा जालोर स्टेशनों पर भी प्रदर्शन किये गये । विरोध प्रदर्शन में श्रीमती सरोज कंवर सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद रहे l

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here