नाम नरेंद्र, काम सरेंडर,गायब सिलेंडर :- रामलाल मीणा, पूर्व विधायक

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस प्रतापगढ़ के तत्वाधान में पूर्व विधायक रामलाल मीणा के नेतृत्व में गांधी चौराहा पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बढ़ती गैस सिलेंडरों की कीमतों, महंगाई और गैस की सीमित आपूर्ति के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयलाल अहीर और संगठन महासचिव मनोज सांखला ने बताया कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच केन्द्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट उत्पन्न हुआ है। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़कर 60 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन और सामाजिक आयोजनों में कठिनाई बढ़ गई है।

धरना प्रदर्शन में रामलाल मीणा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार, स्थानीय विधायक और मंत्री हेमंत मीणा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रतापगढ़ के विकास में भेदभाव हुआ और विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने भाजपा नगर परिषद बोर्ड पर पिछले 15 वर्षों में सफाई कर्मियों की भर्ती, जमीन आवंटन, स्वच्छ भारत मिशन और फर्जी पट्टों में घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इसे कभी नहीं भूलेगी।

धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण पाटीदार, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अजय राठौर, कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हरीश मेघवाल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद पाटीदार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत भागीदारी का आवाहन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here