- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/नाकोड़ा | (प्रदीप कुमार डागा) महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के तत्वावधान में नाकोड़ा के समीप राज रिसॉर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय मीट एवं प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना से हुई। कार्यक्रम में नेतृत्व प्रशिक्षण, सम्मान समारोह एवं गवर्निंग काउंसिल की बैठकें आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि एवं विभिन्न वक्ताओं ने सेवा कार्यों को समाज परिवर्तन का आधार बताते हुए नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम में लगभग 500 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
- Advertisement -






















































