लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म मामले में मात्र 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
:- जयपुर ग्रामीण के सांभर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
गांव के ही युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर किया था दुष्कर्म ।
सांभरलेक:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी:- थाना सांभरलेक क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में जयपुर ग्रामीण पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर मिसाल पेश की है।
पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी (IPS) ने ़ जारी प्रेस नोट में बताया की 27 जुलाई 2025 को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांव के ही युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म किया।
पुलिस टीम का किया गठन, मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, डीएसपी अनुपम मिश्रा व थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास पुत्र मंगल चंद, जाति रेगर, निवासी भादरपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिसकर्मियों की भूमिका रही सराहनीय
गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से मोटरसाइकिल RJ 47 SJ 1364 भी बरामद की गई। पुलिस टीम में एसआई भगवान सहाय, हेड कांस्टेबल सुरेश व अन्य स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।














































