मुख्यमंत्री शर्मा की पहल पर तीर्थराज मचकुंड में महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित

0
286
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर से ब्यूरो चीफ मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलपुर।   राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश की कमान संभालने के कुछ ही समय बाद धौलपुर के ऐतिहासिक व पावन स्थल तीर्थराज मचकुंड का दौरा किया गया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने यह संकल्प लिया था कि मचकुंड जैसे प्रमुख तीर्थ स्थल को तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना रहे बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी उन्नत हो। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा को धरातल पर उतारते हुए, राज्य सरकार ने मचकुंड परिसर के 10 प्रमुख घाटों में से 2 घाटों को विशेष रूप से चिन्हित किया है, जहां पर महिलाओं के लिए 12 आधुनिक शौचालय एवं वस्त्र बदलने के कक्ष (चेंजिंग रूम) बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक घाट पर 6 व दूसरे घाट पर 6 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

महिलाओं की सुविधा पर विशेष जोर

इन भवनों का उद्देश्य यह है कि जब महिलाएं तीर्थराज मचकुंड में स्नान करें, तो उसके पश्चात उन्हें वस्त्र बदलने के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमापूर्ण स्थान उपलब्ध हो। इन सुविधाओं की विशेष रूप से गर्मियों व धार्मिक आयोजनों के दौरान अत्यधिक आवश्यकता महसूस की जाती रही है। इन निर्माण कार्यों पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 20 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सभी भवनों को स्थानीय वास्तुकला और आधुनिक जरूरतों के समन्वय से डिजाइन किया गया है, जिससे यह परिसर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया राज्य सरकार की इस पहल को लेकर धौलपुर जिले में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के बीच उत्साह की लहर है।

स्थानीय निवासी बता रहे है इसे एक “ऐतिहासिक कदम

स्थानीय निवासी इसे एक “ऐतिहासिक कदम” बता रहे हैं और मानते हैं कि इससे मचकुंड का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ेगा, साथ ही महिला श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक पूजा-पाठ और स्नान करने की सुविधा मिलेगी। मचकुंड में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु स्नान व पूजा हेतु आते हैं। आने वाले समय में इस क्षेत्र को और भी विकसित करने की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं, जिसमें पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, रोशनी, साफ-सफाई, जल सुविधा और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here