Home latest मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर भांगड़ा कर जीता दिल

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर भांगड़ा कर जीता दिल

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांगड़ा कर लोहड़ी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित राजा पार्क में पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित लोहड़ी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अग्नि प्रज्वलित और लोहड़ी की पूजा की। इसके साथ ही  जब पंजाबी समाज के लोग भांगड़ा पर झूमने लगे तो भाजपा नेता रवि नैयर के आग्रह पर खुद भी भांगड़ा करने लगे, तो फिर वहां मौजूद हजारों की संख्या में लोग भी उनके साथ झूमने लगे।
मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को लोहड़ी के पावन पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी  लोहड़ी  के साथ-साथ मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दी। शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि बसंत ऋतु के आगमन और नई फसल के उल्लास में मनाए जाने वाला पर्व लोहड़ी प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कामना कि , की लोहड़ी का पावन  प्रदेशवासियों के जीवन से नकारात्मकता को दूर कर स्वस्थ और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं । मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य देव के उत्तरायण होने के अवसर पर मनाया जाने वाला मकर संक्रांति हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है । यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ क्रमशील होने और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प ले, ताकि देश और प्रदेश उन्नति के नए शिखर को छू सके। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की सादगी और अपनापन देखकर वहां मौजूद लोग उनकी सादगी के कायल हो गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version