- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को न्यू सांगानेर रोड स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में आयोजित पौषबड़ा महोत्सव के अवसर पर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज की पावन उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पौषबड़ा महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
- Advertisement -



















































