मुख्यमंत्री ने सहायक उपनिरीक्षक स्व. सुरेन्द्र सिंह ओला को दी श्रद्धांजलि 

0
89
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर, नीमराना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को नीमराना में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह ओला के पैतृक गांव माजरा काठ पहुंचे। श्री शर्मा ने स्व. सुरेन्द्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शर्मा ने स्व. सुरेन्द्र सिंह के परिवारजनों से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक जसवंत सिंह यादव,  बाबा बालकनाथ,  देवीसिंह शेखावत,  कुलदीप धनकड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह का 11 दिसंबर, 2024 को जयपुर के अक्षयपात्र चौराहा जगतपुरा पर वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here