लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि “दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।
