- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान में स्वच्छ जल आपूर्ति और सिंचाई विस्तार पर हुई चर्चा
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान में स्वच्छ जल आपूर्ति, सिंचाई विस्तार, राम जल सेतु परियोजना की प्रगति तथा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और गहन चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने प्रदेश में चल रहे ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ की सफलता की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान में जल क्षेत्र का सतत और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
- Advertisement -













































