लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान में 46 हजार करोड़ की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
स्वीकृत सेक्टर में सोलर मॉड्यूल एवं सैल मैन्यूफेक्चरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, माइंस और मिनरल्स, ऑटोमोबाइल, कैमिकल, टेक्सटाइल और पर्यटन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निवेश की प्रगति नियमित रूप से मॉनिटर की जाए। इसके अलावा, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ और राइजिंग राजस्थान एमओयू की जिलेवार प्रगति की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गलरिया सहित बीआईपी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।















































