लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महिलाओं की आत्मनिर्भरता और अनुभव साझा करने का अवसर
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार (21 दिसंबर) को ओटीएस सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों के साथ संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लखपति दीदियों के साथ उनकी आत्मनिर्भरता की यात्रा पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न जिलों की लखपति दीदियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़कर उनके अनुभव जानेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लखपति दीदियों को टैबलेट भी वितरित करेंगे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे अब तक 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं।
















































