- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाईस गोदाम स्थित फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से महात्मा फूले के समाज सुधारक कार्यों और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समानता के क्षेत्र में उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने वाले हैं।
कार्यक्रम में विधायक जसवंत यादव, गोपाल शर्मा, देवेन्द्र जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

