लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में सहायता का दिया भरोसा
जयपुर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से दूरभाष पर चर्चा की और इन राज्यों के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राजस्थान सरकार आपदा की इस घड़ी में हरियाणा और पंजाब के साथ संवेदनशीलता और तत्परता के साथ खड़ी है।
उन्होंने हरियाणा के अतिवृष्टि प्रभावित जिलों और पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सतलज, व्यास और रावी नदी के जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी भी ली।
शर्मा ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हरियाणा और पंजाब के प्रभावित जिलों में चिकित्सा सुविधाओं सहित हरसंभव सहायता पहुंचाएं। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया गया।










































