लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
दुःख की इस घड़ी में सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी — मुख्यमंत्री
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में हुए जनहानि पर संवेदना प्रकट करते हुए प्रभावितों को त्वरित राहत एवं उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
