लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (27 दिसंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध समाज को संगठित कर सत्य, साहस और बलिदान का मार्ग दिखाया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है।
शर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, समानता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


















































