Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
कोलकाता/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version