- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ: भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा के दो वर्ष, 92 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में राजस्थान सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पेपर लीक रोकथाम के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) की सक्रियता से भर्ती प्रणाली में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किए गए हैं। सरकार का दावा है कि इस अवधि में आयोजित एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है।
296 परीक्षाएँ बिना किसी अनियमितता के सम्पन्न
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी विशाल बंसल के अनुसार, एसआईटी के गठन के बाद 6 नवंबर 2025 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रीगत सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) और अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा कुल 296 परीक्षाएँ सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। सभी परीक्षाएँ बिना किसी गड़बड़ी और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुईं।
इसके साथ ही केंद्र सरकार की कई भर्ती परीक्षाएँ और विभिन्न विभागों की चयन प्रक्रियाएँ भी शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गईं।
पेपर लीक रोकने में एसआईटी की बड़ी भूमिका
सरकार के अनुसार, एसआईटी की सक्रियता ने भर्ती तंत्र में विश्वास बहाल किया है। पेपर लीक गिरोहों और नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई के कारण परीक्षा प्रणाली अधिक सुरक्षित हुई है। यह एसआईटी 16 दिसंबर 2023 को पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से गठित की गई थी।
138 एफआईआर, 394 गिरफ्तारियाँ
पुलिस थाना एसओजी में 6 नवंबर 2025 तक
-
138 एफआईआर दर्ज
-
394 आरोपी गिरफ्तार
किए जा चुके हैं। इनमें डमी अभ्यर्थी, फर्जी डिग्री और अन्य परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े आरोपी शामिल हैं।
हाई-प्रोफाइल मामलों में निर्णायक कार्रवाई
एसआईटी ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में भी सख्त कदम उठाए हैं।
-
एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में गड़बड़ी को लेकर आरपीएससी के एक निलंबित सदस्य और एक पूर्व सदस्य की गिरफ्तारी हुई।
-
इस परीक्षा से जुड़े कुल 132 आरोपी पकड़े गए, जिनमें 67 उपनिरीक्षक भी शामिल हैं।
-
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 के पेपर लीक प्रकरण में टीसीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर, जगजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

युवाओं को राहत: परीक्षा कैलेंडर लागू
सरकारी नौकरियों के लिए लंबे इंतजार को कम करने के उद्देश्य से RPSC और RSMSSB ने विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी करना शु
रू किया है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद मिली है।
दो वर्षों में 92 हजार नियुक्तियाँ, 1.53 लाख पदों पर प्रक्रिया जारी
सरकार के अनुसार, दो साल के भीतर 92,000 से अधिक नौकरी नियुक्तियाँ प्रदान की गई हैं—यह राज्य में अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। साथ ही 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाएँ वर्तमान में जारी हैं।
- Advertisement -


















































