लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे
अजमेर | नितिन मेहरा।
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत उपमुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने अजमेर जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विकास रथों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हर वर्ष जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर रही सरकार
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इससे पहले किसी भी सरकार ने जनता के सामने हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड रखने की परंपरा नहीं निभाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की घोषणाएं धरातल पर साकार हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि—
-
राम सेतु लिंक परियोजना के तहत 26 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी
-
यमुना नहर परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही
-
राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू, जिनमें से लगभग 25% पर ग्राउंड ब्रेकिंग
-
दो वर्षों में 22 नई नीतियां लागू की गईं
रोजगार, पारदर्शी भर्तियां और पेपर लीक पर सख्ती
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है।
-
बीते दो वर्षों में 90 हजार युवाओं को रोजगार
-
1.50 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन
-
296 परीक्षाएं आयोजित, एक भी पेपर लीक नहीं
-
भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए एसआईटी का गठन
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर
दिया कुमारी ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
-
महिला थाने एवं एंटी-रोमियो स्क्वायड का गठन
-
एनसीआरबी आंकड़ों के अनुसार अपराध दर में लगभग 90% की गिरावट
-
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से 9 लाख महिलाएं लाभान्वित
-
योजना राशि बढ़ाकर 6,500 रुपये
-
10 लाख साइकिलें व 39 हजार स्कूटियां बालिकाओं को वितरित
-
19 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण, 12 लाख बनीं लखपति दीदी
आंगनबाड़ी, पोषण और आजीविका संवर्धन
उन्होंने बताया कि—
-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया
-
मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के तहत सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध
-
1,000 नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत
-
पुराने केंद्रों की मरम्मत हेतु 50 करोड़ रुपये
-
2 लाख स्वयं सहायता समूहों को 660 करोड़ रुपये की सहायता
-
20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन
-
अन्नपूर्णा रसोई की थाली अनुदान राशि 22 रुपये
-
दिव्यांग महिलाओं को प्रथम संतान पर 10 हजार रुपये सहायता
पर्यटन, ऊर्जा, सड़क और कृषि में ऐतिहासिक प्रगति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि—
-
पुष्कर कॉरिडोर को आइकॉनिक डेस्टिनेशन बनाने का प्रस्ताव
-
जयपुर में आईफा अवार्ड का सफल आयोजन
-
पर्यटन विकास बोर्ड का गठन, 5 हजार करोड़ रुपये का बजट
-
विद्युत उत्पादन क्षमता 6,363 मेगावाट से बढ़कर 30,525 मेगावाट
-
पीएम-कुसुम योजना के तहत 2,000 मेगावाट क्षमता
-
सड़कों पर 27,238 करोड़ रुपये व्यय
-
वृक्षारोपण अभियान में 18 करोड़ पौधे वितरित
-
किसान सम्मान निधि से 76 लाख किसानों को 10,400 करोड़ रुपये डीबीटी
अजमेर विकास के नए आयाम छू रहा : वासुदेव देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अजमेर तेजी से विकास कर रहा है। आयुर्वेद चिकित्सालय का लोकार्पण, आईटी पार्क में भूखंड आवंटन, एंट्री प्लाजा, स्टेडियम, लेपर्ड सफारी और म्यूजियम जैसी परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
केंद्र और राज्य मिलकर कर रहे विकास : भागीरथ चौधरी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ईआरसीपी परियोजना से पेयजल और सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
विकास रथ गांव-ढाणियों तक पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास रथ सरकार की उपलब्धियों को दूरस्थ गांवों और ढाणियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने रथों के नियमित संचालन और सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत वाहन चालकों को शपथ दिलाई गई और हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक रामस्वरूप लांबा, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर लोक बंधु, एसपी वंदिता राणा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।