लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
–सीएम भजनलाल शर्मा शिवदासपुरा में,
-बाडा पदमपुरा स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में भगवान पदम् प्रभु के किए दर्शन,
-प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी थे साथ में मौजूद,
-चाकसू विधायक रामावतार बैरवा, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर सहित तमाम पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद।
चाकसू से सत्यनारायण चां बड़ा पदमपुरा दा की रिपोर्ट
चाकसू – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चाकसू विधानसभा क्षेत्र के शिवदासपुरा पहुंचे। उन्होंने बाडा पदमपुरा स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में भगवान पद्मप्रभु के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई और सीएम शर्मा इसके बाद भाजपा द्वारा आयोजित जिला संगोष्ठी में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, चाकसू विधायक रामावतार बैरवा, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपातकाल को बताया काला दिन
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना के समय से ही अनुच्छेद 370 हटाने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प साकार कर दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में परिवर्तन की लहर आई है। पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों और बेरोजगारों के हित में अनेक कार्य किए हैं। पानी, रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
अंत्योदय योजना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत द्वारा शुरू की गई अंत्योदय योजना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें आमजन की भागीदारी आवश्यक है। सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा के माध्यम से किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की और लोकतंत्र की हत्या की। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कुचला था, जो भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ नें भी काला दिवस आपातकाल स्मृति एवं बलिदान दिवस पर विस्तार से सम्बोधित किया गया है।













































