Home latest माउंट आबू में बरसात के बाद छाया कोहरा मस्ती में नजर आए...

माउंट आबू में बरसात के बाद छाया कोहरा मस्ती में नजर आए पर्यटक

0

माउंट आबू से ब्यूरो चीफ किशन की रिपोर्ट

माउंट आबू

माउंट आबू।पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में अल सुबह से  रिमझिम बारिश का दौर जारी है ।बीते चौबीस घन्टो में हो चुकी 37 . 0 एम एम बारिश दर्ज । पर्वतीय वादियां घने कोहरे के आगोश में ले लिया जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भोर होने बाद भी हैड लाइट जलाकर चलाने पड़ रहे है वाहन ।अब तक माउंट आबू में कुल 326.6 एम एम बारिश हो चुकी है  ।

सिरोही जिले की सर्वाधिक बारिश हिल स्टेशन माउंट आबू में होने से मौसम में भी आया बदलाव । हल्की हल्की ठण्ड व कोहरे की वजह अल सुबह दैनिक कार्यों पर जाने वाले लोगो को भी करना पड़ रहा परेशानियों का सामना। लेकिन दुर दराज से घूमने आए पर्यटक इस मौसम का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं मस्ती कर रहे हैं और आनंद दे रहे हैं मौसम में आया बदलाव पर्यटकों को राहत दे रहा है और खुशी भी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version