Home latest कांकरोली सीएनसी प्लाईवुड के गोदाम में  लगी भीषण आग

कांकरोली सीएनसी प्लाईवुड के गोदाम में  लगी भीषण आग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद से ब्यूरो चीफ गौतम शर्मा

घनी आबादी के बीच आग से मची अफरा तफरी,

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया,

नगर परिषद की दमकलों ने पाया आग पर काबू,

कांकरोली के सेठ भगवान दास मार्केट स्थित प्लाई गोदाम की घटना,

– राजसमंद जिला मुख्यालय पर कांकरोली के सेठ भगवान दास मार्केट स्थित एक प्लाई सीएचसी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। शहर के बीचो-बीच घनी आबादी के बीच आग से आसपास कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। आग से दुकान में रखा सभी सामान और टिन शेड जलकर राख हो गए।

सूचना पर कांकरोली नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया लेकिन कुछ देर बाद आग फिर से भभक गयी। आखिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस आग से गोदाम मालिक के लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version