लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पूर्व सरपंच तेजराम मीणा के प्रयासों से फिर लौटेगी हरियाली
बामनवास, सवाई माधोपुर।
मुख्यालय बामनवास की लाइफलाइन कहे जाने वाले मोरा सागर बांध के पास स्थित गार्डन, जो कुछ समय पहले उजड़ने की कगार पर था, अब फिर से हरियाली की चादर ओढ़ने जा रहा है।
पूर्व सरपंच तेजराम मीणा के प्रयासों से गार्डन में सैकड़ों-हजारों पौधे लगाए गए हैं। दो साल के टेंडर के तहत चल रहे इस कार्य में नियमित सिंचाई, सुरक्षा व्यवस्था, और खरपतवार की सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि पौधों की वृद्धि बेहतर हो सके।
तेजराम मीणा ने बताया कि गार्डन की देखभाल के लिए गार्ड नियुक्त किए गए हैं और हर पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह स्थान एक आकर्षक ‘मा उद्यान’ के रूप में विकसित होगा — जहाँ प्रकृति, सौंदर्य और शांति का संगम देखने को मिलेगा।
मोरा सागर का यह गार्डन जल्द ही क्षेत्र की हरियाली का प्रतीक बनकर उभरेगा और स्थानीय निवासियों के लिए विश्राम व सैर का नया केंद्र बनेगा।

















































