मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मैं ध्वज स्थापना को लेकर निकाली ध्वजयात्रा

0
290
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र से सटे मांडकला में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भूमि पूजन गणेश स्थापना एवं ध्वज स्थापना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वज स्थापना के लिए मंदिर में समाज के लोगों द्वारा बोली लगाई गई। बोली मंदिर समिति के महामंत्री रामधन जांगिड ने 1लाख51हजार में छुडाई। इसके बाद ध्वज की शोभा यात्रा निकाली गई ।

शोभायात्रा कचहरी चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार ,थाने के सामने होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। बोलिदाता ध्वज को लेकर घोड़ी पर बैठ गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा में भव्य आतिशबाजी की गई। आयोजन में विद्वान आचार्य द्वारा मंत्रोचार के साथ ध्वज,भूमि व गणेश पूजा की गई। ध्वज पूजा में महामंडलेश्वर बजरंग दास महाराज तामडिया धाम दुवाकला बगरु वाले बाबा,मोनी बाबा सहित जांगिड़ समाज के लोगों ने भाग लिया।

आयोजन में भगवान विश्वकर्मा को भोग लगाकर प्रसाद जीमाई गई। उल्लेखनीय है मिनी पुष्कर मांण्डकला नगरफोर्ट में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 30 अप्रैल से 4 मई 2025 तक पांच दिवसीय पंचकुंडात्मक यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगरफोर्ट, देवरी, बालापुरा, डिकोलिया, बोसरिया, उनियारा,पलाई,देवडावास, नयागांव, ककोड, पालगंज, दुनी,गुराई, बालागढ, समरावता सहित आसपास के सैकड़ो की संख्या में जांगिड़ समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here